Himachal Pradesh विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों के देर से आने के कारण विपक्षी भाजपा ने बहिर्गमन किया

BJP walks out
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Commons

विधानसभा अध्यक्ष ने दोपहर भोजन के लिए सदन की कार्यवाही दोपहर 2.20 बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी और भोजन के बाद भाजपा सदस्य सदन में लौट आए, लेकिन सत्ताधारी दल के सदस्य नहीं पहुंचे। करीब 15 मिनट इंतजार के बाद विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए बहिर्गमन किया।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को दोपहर के भोजन के बाद कांग्रेस विधायक सदन में देर से पहुंचे, जिसके कारण विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने बहिर्गमन किया। विधानसभा अध्यक्ष ने दोपहर भोजन के लिए सदन की कार्यवाही दोपहर 2.20 बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी और भोजन के बाद भाजपा सदस्य सदन में लौट आए, लेकिन सत्ताधारी दल के सदस्य नहीं पहुंचे। करीब 15 मिनट इंतजार के बाद विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए बहिर्गमन किया।

सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होने के बाद, संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार ने मंगलवार को 100 दिन पूरे किए और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया, जिसमें कुछ समय लगा और उन्होंने अध्यक्ष को इस बात की जानकारी दी। चौहान ने कहा कि भाजपा मुद्दा विहीन है और वह बार-बार नारे लगाती है और बहिर्गमन करती है। उन्होंने कहा, “ऐसा कई बार हुआ है कि सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सदन में नहीं थे और कांग्रेस ने सदन के संचालन में सहयोग किया और भाजपा को सार्थक चर्चा करने की सलाह दी।”


हालांकि, भाजपा नेता बिक्रम सिंह ने कहा कि चौहान घटनाओं की गलत व्याख्या कर रहे हैं और दावा किया कि मुख्यमंत्री के संवाददाता सम्मेलन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि सदन चलाने की जिम्मेदारी सत्ता पक्ष की है और उसे अपनी गलती माननी चाहिए। अध्यक्ष ने कहा कि वह इस मामले को देखेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़