लॉकडाउन के कारण जम्मू में फंसे 360 से अधिक प्रवासी मजदूर विशेष विमानों में ओडिशा लौटे

odisha

अधिकारियों ने कहा कि यहां पहुंचने पर प्रवासियो ने ओडिशा और जम्मू-कश्मीर की सरकारों को उनकी वापसी की व्यवस्था करने के लिए धन्यवाद दिया। ओडिशा के कृषि मंत्री अरुण साहू ने कहा कि जम्मू से लौटे प्रवासियों में से 78 नयागढ़ से हैं।

भुवनेश्वर। लॉकडाउन के कारण जम्मू में फंसे 360 से अधिक उड़िया प्रवासियों को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पहल पर विशेष विमानों में रविवार को ओडिशा वापस लाया गया। अधिकारियों ने कहा कि ओडिशा लौटे ज्यादातर प्रवासी मजदूर लॉकडाउन के कारण रोजगार नहीं मिलने से बहुत दयनीय हालत में थे। 

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन के दौरान म्यूचुअल फंड योजनाओं ने दिया 25 प्रतिशत का रिटर्न

अधिकारियों ने कहा कि यहां पहुंचने पर प्रवासियो ने ओडिशा और जम्मू-कश्मीर की सरकारों को उनकी वापसी की व्यवस्था करने के लिए धन्यवाद दिया। ओडिशा के कृषि मंत्री अरुण साहू ने कहा कि जम्मू से लौटे प्रवासियों में से 78 नयागढ़ से हैं। मंत्री ने कहा कि लौटने वाले यात्रियों को हवाई अड्डे से विशेष बसों द्वारा उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की गई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़