पार्टी सदस्य को बात पार्टी फोरम पर ही रखनी चाहिए: राजे

[email protected] । Apr 4 2016 12:19PM

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के किसी भी सदस्य को अपनी बात रखनी है तो उसे पार्टी फोरम पर ही रखनी चाहिए।

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि पार्टी के किसी भी सदस्य को अपनी बात रखनी है तो उसे पार्टी फोरम पर ही रखनी चाहिए। राजे रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2016-17 के बजट में सभी क्षेत्रों, वर्गों एवं समुदायों को कुछ-न-कुछ देने की कोशिश की है। कोई भी पंचायत या विधानसभा क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां के लिए कोई घोषणा नहीं हुई हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो साल में सरकार के सामने कई चुनौतियां आईं, लेकिन हमने अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने में कोई कमी नहीं रखी है। पेट्रोलियम से होने वाली आय एक तिहाई हो गई है। करों में कमी आई है, लेकिन सरकार ने इसका असर प्रदेश के विकास पर नहीं पड़ने दिया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़