विदेशी संस्कृति के लोग कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर काबिज: बीजेपी

people-of-foreign-culture-hold-top-leadership-of-congress-bjp
[email protected] । Dec 10 2019 7:18PM

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस को विदेशी मानसिकता वाली पार्टी बताया और कहा कि विदेशी संस्कृति के लोग ही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर काबिज हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी मानसिकता वाले लोग हमेशा चाहत रहेंगे कि भारत कमजोर रहे।

बलिया। भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कांग्रेस को विदेशी मानसिकता वाली पार्टी बताया है। अपने विवादित बयानों को लेकर अकसर सुर्खियों में रहने वाले सिंह ने नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) का विरोध करने को लेकर मंगलवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विदेशी मानसिकता वाली पार्टी है तथा विदेशी संस्कृति के लोग ही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर काबिज हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी मानसिकता वाले लोग हमेशा चाहत रहेंगे कि भारत कमजोर रहे।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी नेता का विवादित बयान, मायावती को लेना होगा दूसरा जन्म, सोनिया को राजधर्म का नहीं कोई ज्ञान

बैरिया क्षेत्र के विधायक सिंह ने धर्म की मर्यादा के अनुरूप महिलाओं के पहनावे पर जोर देते हुए कहा कि बेटी अपने कुल , समाज व देश की प्रतिष्ठा होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि वह महिलाओं में मर्यादित वेशभूषा, मर्यादित आचरण व मर्यादित परिस्थितियों में जीवन व्यतीत करने का संस्कार विकसित करें। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं से जुड़े अपराध रोकने के लिए शराबबंदी को आवश्यक बताया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़