धार्मिक भावनाएं भड़काने के उद्देश्य से व्हाट्सएप पर ऑडियो भेजने वाला शख्स गिरफ्तार

a

उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने के उद्देश्य से व्हाट्सएप पर एक ऑडियो भेजने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने के उद्देश्य से व्हाट्सएप पर एक ऑडियो भेजने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मथुरा जनपद के रान्हेरा गांव के रहने वाले युवराज शर्मा उर्फ संत युवराज ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने के उदेश्य से सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप पर एक ऑडियो शेयर की थी जिसके संबंध में 23 अप्रैल को नकुड थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक कार्यक्रमों पर 30 जून तक लॉकडाउन

भटनागर ने बताया कि शनिवार को एस पी देहात और सीओ यतेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे नकुड पुलिस ने युवराज शर्मा को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया और उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़