पीलीभीत : तेंदुए के हमले में महिला घायल

leopard
ANI

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के उप निदेशक मनीष सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वन कर्मचारियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों की बढ़ती मौजूदगी पर चिंता व्यक्त की है।

उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के न्यूरिया क्षेत्र में रविवार को तेंदुए के हमले में एक महिला घायल हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि न्यूरिया थाना क्षेत्र के मेवातपुर गांव में जगदेई (50) नामक महिला खेतों में काम कर रही थीं तभी अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

सूत्रों ने जगदेई ने अपनी जान बचाने के लिए तेंदुए से संघर्ष किया। इस दौरान उसके हाथों में गंभीर चोटें आयी हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के उप निदेशक मनीष सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वन कर्मचारियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों की बढ़ती मौजूदगी पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि गत नौ जून को इसी गांव में बाघ के हमले में एक किसान की मौत हो गयी थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़