संयुक्त राष्ट्र में पीएम मोदी का संबोधन आज, आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई पर रह सकता है फोकस

PM Modi

प्रधानमंत्री का पहले से रिकॉर्ड किया जा चुका यह संबोधन न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा हॉल में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे होगा और भारतीय समयनुसार शाम 6.30 बजे होगा। 75वें सत्र के दौरान भारत की प्राथमिकता आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई को और मजबूत करने पर जोर देने की होगी।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र महासभा को ऑनलाइन संबोधित करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। कोरोना वायरस महामारी के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन ऑनलाइन किया जा रहा है। सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री का पहले से रिकॉर्ड किया जा चुका यह संबोधन न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा हॉल में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे होगा और भारतीय समयनुसार शाम 6.30 बजे होगा।

इसे भी पढ़ें: BJP चीफ नड्डा बोले, PM मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस मुक्त भारत की ओर चल पड़ा है देश

साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्वाह्न में मोदी पहले वक्ता होंगे। सूत्रों ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के जारी 75वें सत्र के दौरान भारत की प्राथमिकता आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई को और मजबूत करने पर जोर देने की होगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़