PM मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी सर छोटू राम को उनकी जयंती पर किया नमन

Sir Chhotu Ram

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जन सेवा और किसान कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सर छोटू राम जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने न केवल देश के अन्नदाताओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया, बल्कि वे मजदूरों, वंचितों और शोषितों की भी आवाज बने।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी सर छोटू राम को उनकी जयंती पर नमन किया और कहा कि समाज के उत्थान में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जन सेवा और किसान कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सर छोटू राम जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने न केवल देश के अन्नदाताओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया, बल्कि वे मजदूरों, वंचितों और शोषितों की भी आवाज बने। 

इसे भी पढ़ें: PM के साथ बैठक में बोले गहलोत, राजस्थान में हर दिन हो रही हैं 30,000 से अधिक जांच

समाज के उत्थान में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।’’ हरियाणा के रोहतक जिले के गढ़ी सांपला गांव में सर छोटू राम का जन्म हुआ था। अंग्रेजों केशासनकाल में उन्होंने किसानों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और इस वजह से किसान उन्हें अपना मसीहा मानते थे। वे तत्कालीन पंजाब राज्य में राजस्व मंत्री थे। भाखड़ा बांध बनाने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभायी थी। सर छोटूराम का 1945 में लाहौर में निधन हो गया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने 2018 में गढ़ी सांपला में सर छोटूराम की 64 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़