प्रधानमंत्री मोदी ने असम के मुख्यमंत्री से की बात, राज्य में बाढ़ संबंधी स्थिति की जानकारी ली

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Aug 31 2021 12:10PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से राज्य में बाढ़ की स्थिति के संबंध में जानकारी ली और केन्द्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से राज्य में बाढ़ की स्थिति के संबंध में जानकारी ली और केन्द्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा से बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में जाना। स्थिति से निपटने के लिए केन्द्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मैं प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले भी लोगों की सुरक्षा की कामना करता हूं।’’
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के मंत्री का अजीबो-गरीब दावा, बोले- ऐप के जरिए बारिश को कर सकते हैं ज्यादा-कम
असम के कई हिस्से बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार, सोमवार तक असम में बाढ़ संबंधी घटनाओं में दो लोगों की जान जा चली गई और 17 जिलों में इस प्राकृतिक आपदा से 3.63 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़