वैश्विक चुनौतियों के समाधान में युवाओं की बड़ी भूमिका: PM Narendra Modi

वैश्विक चुनौतियों के समाधान में युवाओं की बड़ी भूमिका: PM Narendra Modi
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

चेन्नई में एक विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व अब नए समाधानों के लिए भारतीय युवाओं की ओर देख रहा है। उन्होंने छात्रों में देश का उज्ज्वल भविष्य देखने की बात कही और युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने प्राचीन ग्रंथ तिरुक्कुरल का उल्लेख करते हुए इसे जीवन का मार्गदर्शक बताया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को युवाओं से कहा कि यह युग उनका है, क्योंकि दुनिया समस्याओं के समाधान के लिए उनकी ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि वैश्विक समुदाय नयी और अभिनव संभावनाओं की तलाश में जुटा है। यहां जयगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने युवाओं के सशक्तीकरण, राष्ट्रीय एकता और तमिल विरासत के शाश्वत ज्ञान पर विशेष जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि वैश्विक समुदाय नए और अभिनव समाधान तलाशने में जुटा है। उन्होंने छात्रों से कहा कि उनमें इन समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘यह आपका समय है और आपके लिए एक मौका है।” उन्होंने कहा कि उन्हें इन छात्रों में देश का भविष्य स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

मोदी ने तमिल और संस्कृति की सराहना की तथा प्राचीन तमिल ग्रंथ ‘तिरुक्कुरल’ को जीवन जीने का एक महान मार्गदर्शक ग्रंथ बताया। उन्होंने उस अविस्मरणीय अवसर को याद किया, जब उन्हें इस महान कृति को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़