महाराष्ट्र में मंत्रियों को कब बांटे जाएंगे विभाग ? देवेंद्र फडणवीस ने दिया यह बयान

Devendra Fadnavis
ANI Image

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि आखिर कब तक मंत्रियों को विभाग बांटे जाएंगे। देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए विभागों के बंटवारे के बारे में बताया। आपको बता दें कि सरकार गठन के 41 दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है।

मुंबई। महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के 41 दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर विपक्षी पार्टियों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर जमकर निशाना साधा था। ऐसे में मंत्रिमंडल का विस्तार तो हो गया लेकिन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा अभी तक नहीं हो पाया है। जिसको लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि आखिर कब तक मंत्रियों को विभाग बांटे जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Shinde Vs Thackeray: एकनाथ शिंदे नया शिवसेना भवन बनाने जा रहे हैं, पुराने भवन से 500-600 मीटर की दूरी पर होगा 

देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए विभागों के बंटवारे के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में नव नियुक्त मंत्रियों को जल्द उनके विभाग सौंपे जाएंगे। उन्होंने इसके साथ ही भरोसा दिलाया कि सरकार भारी बारिश की वजह से फसलों को हुए नुकसान के लिए किसानों को जल्द ही मुआवजा देगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 41 दिनों के बाद 18 मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया। नए मंत्रियों में 9 शिवसेना के बागी गुट के जबकि 9 भाजपा के हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा था कि अपने-अपने विभाग की ज़िम्मेदारी सब लोग संभालेंगे। इस राज्य की जनता को जो काम चाहिए वो किया जाएगा। राज्य का सर्वांगीण विकास करने के लिए ये लोग काम करेंगे।

इसे भी पढ़ें: कैबिनेट विस्तार के बाद शिंदे खेमे में दरार? मंत्री न बनाये जाने पर विधायक ने उद्धव को बताया महाराष्ट्र का कुटुंब प्रमुख 

शपथ लेने वालो मंत्रियों में भाजपा कोटे से वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, राधाकृष्ण विखे पाटिल, गिरीश महाजन, सुरेश खाड़े, मंगल प्रभात लोढ़ा, अतुल मोरेश्वर सावे, विजयकुमार गावित और रवींद्र चव्हाण शामिल हैं। वहीं, शिवसेना के बागी गुट से दादा भूसे, उदय सामंत, गुलाबराव पाटिल, शंभू राजे देसाई, संदीपन भुमरे, संजय राठौड़, दीपक केसरकर, अब्दुल सत्तार, तानाजी सावंत शामिल हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़