Prabhasakshi's Newsroom । शाहरुख को मिला बर्थडे का एडवांस तोहफा । ममता पर बरसे प्रमोद सावंत

Mukul Rohatgi

हाई कोर्ट का यह फैसला शाहरुख खान के लिए बर्थडे के एडवांस गिफ्ट से कम नहीं माना जा सकता है। आपको बता दें कि 3 नवंबर को शाहरुख का बर्थडे है। ऐसे में आर्यन खान उनके साथ मौजूद रहेंगे। दरअसल, 3 अक्टूबर को आर्यन खान की गिरफ्तारी हुई थी।

नयी दिल्ली। ड्रग्स मामले में किंग खान के बेटे आर्यन खान को बड़ी राहत मिली है। 25 दिनों से आर्थर जेल में बंद आर्यन अब मन्नत जा सकेंगे। लेकिन उसके लिए उन्हें एक दिन का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं बात रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान की होगी और अंत में ममता बनर्जी के गोवा दौरे पर चर्चा करेंगे। क्योंकि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने साफ शब्दों में कहा है कि उनके यहां पर आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: अगर आप भी दिल्ली-NCR में रहते हैं तो ये रिपोर्ट जरूर पढ़ें, वरना लग सकता है आफत वाला डंक! 

आर्यन को मिली जमानत

बंबई हाई कोर्ट ने क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत तीनों आरोपियों को जमानत दे दी है। हालांकि आज वो जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे क्योंकि आदेश शुक्रवार तक आ सकता है। जिसके बाद आर्यन मन्नत जा सकेंगे। हाई कोर्ट का यह फैसला शाहरुख खान के लिए बर्थडे के एडवांस गिफ्ट से कम नहीं माना जा सकता है। आपको बता दें कि 3 नवंबर को शाहरुख का बर्थडे है। ऐसे में आर्यन खान उनके साथ मौजूद रहेंगे। दरअसल, 3 अक्टूबर को आर्यन खान की गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद से वो आर्थर रोड स्थित जेल में बंद हैं और 25वें दिन उन्हें राहत मिली है।

आपको बता दें कि न्यायमूर्ति एन डब्ल्यू साम्ब्रे की पीठ ने ड्रग्स मामले में सह-आरोपियों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जमानत दे दी। न्यायमूर्ति साम्ब्रे ने कहा ‘‘सभी तीनों अपीलें स्वीकार की जाती है। मैं कल शाम तक विस्तृत आदेश दूंगा।’’

आर्यन के वकीलों की टीम अब उनकी शुक्रवार तक रिहाई के लिए औपचारिकताएं पूरी करने का प्रयास करेगी। हाई कोर्ट के आदेश के बाद वकील का बयान भी सामने आया।

शांतिप्रिय देश है भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चंडीगढ़ में टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लेबोरेटरी के कर्मचारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से एक शांतिप्रिय देश रहा है और आज भी है। किसी भी विवाद को अपनी तरफ़ से शुरू करना हमारे मूल्यों के ख़िलाफ़ है। अगर ज़रुरत होती है तो हमारा देश किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा शासित दो नगर निगमों ने मीडिया को सदन की कार्यवाही का प्रसारण करने से रोका : आप 

ममता पर बरसे प्रमोद सावंत

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि यहां पर कोई भी आ जाए कोई फर्क नहीं पड़ेगा। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर गोवा पहुंची हैं। टीएमसी के प्रवक्ता ने बताया कि गोवा में ममता बनर्जी की यह पहली यात्रा है। टीएमसी ने फरवरी 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़