अमरिंदर सिंह ने अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति को बताया चिंता का विषय

present-state-of-economy-should-be-matter-of-concern-says-amarinder-singh
[email protected] । Sep 2 2019 8:25AM

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि भारत की आर्थिक स्थिरता और प्रगति को लेकर हम सभी चिंतित हैं।

चंडीगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा अर्थव्यवस्था की स्थिति को ‘बहुत ही चिंताजनक’ बताये जाने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को कहा कि यह नागरिकों के लिए चिंता का विषय होना चाहिए। अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया कि भारत की आर्थिक स्थिरता और प्रगति को लेकर हम सभी चिंतित हैं। अर्थव्यवस्था की हालत चिंताजनक है जैसा कि डॉ मनमोहन सिंह जी ने कहा है। यह सभी नागरिकों के लिए चिंता का विषय होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: देश की आर्थिक हालात बेहद चिंताजनक: मनमोहन सिंह

मनमोहन सिंह ने रविवार को इससे पहले कहा था कि अर्थव्यवस्था की स्थिति‘बहुत ही चिंताजनक’ है और मोदी सरकार के ‘पूर्ण कुप्रबंधन’ के परिणामस्वरूप ही यह मंदी की स्थिति उत्पन्न हुई है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़