राज्यपाल को कविता संग्रह सौदाद-ए लव एवरलास्टिंग भेंट किया

Rajendra Vishwanath Arlekar

राज्यपाल ने लेखिका के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कविताओं के माध्यम से उन्होंने गम्भीर विचारों को प्रदशर््िात किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी वे लेखन के क्षेत्र में अपने प्रयास जारी रखेंगी।

 शिमला  सिमरन अग्रवाल ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को आज राजभवन में अपनी कविता-संग्रह सौदाद-ए लव एवरलास्टिंग भेंट किया। किताब में प्रेम, आशा और आत्म प्रेम की खोज के बारे में लिखा गया है।

इसे भी पढ़ें: शिमला की जलापूर्ति और मल निकासी आवश्यकताओं को पूरा करेगी 1825 करोड़ रुपये की परियोजनाः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने लेखिका के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कविताओं के माध्यम से उन्होंने गम्भीर विचारों को प्रदशर््िात किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी वे लेखन के क्षेत्र में अपने प्रयास जारी रखेंगी। सिमरन अग्रवाल का जन्म उत्तर प्रदेश के लखनऊ में और पालन-पोषण शिमला में हुआ है। वर्तमान में वह डाॅ. यशवन्त सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन से वानिकी में बीएससी कर रही हैं। उनकी माता शिमला में अध्यापिका है और स्वयं भी एक कवयित्री हैं। पुस्तक में 8 विषयों पर आधारित 70 कविताओं का संग्रह है।

इसे भी पढ़ें: हार का रोना-धोना छोड़ जनसमस्याओं के निराकरण पर ध्यान दे भाजपा सरकार- दीपक शर्मा

मुख्यमंत्री ने कविता संग्रह का विमोचन किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने युवा लेखिका सिमरन अग्रवाल द्वारा लिखित किताब सौदाद-ए लव एवरलास्टिंग का विमोचन किया। वर्तमान में वह डाॅ. यशवन्त सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन में वानिकी बीएससी की अन्तिम वर्ष की छात्रा है।

युवा लेखिका के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कविताओं का यह संग्रह पाठकों को आनन्द प्रदान करने के साथ-साथ नवोदित लेखिकों को भी प्रेरित करेगा। उन्होंने लेखिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भविष्य की योजनओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

इस पुस्तक में 8 विषयों प्रेम, दर्द, आशा, साहस, लालसा, असफलता, दिल टूटने और आत्म प्रेम पर आधारित 70 कविताएं संकलित हैं। किताब में पहले प्यार के अनुभव, प्यार के खोने और दिल टूटने के पश्चात होने वाली भावनाओं को वर्णित किया गया है। किताब में बताया गया है कि किस प्रकार हम जीवन में आशा और विश्वास के साथ स्वयं से प्रेम करना सीखते हैं तथा समय के साथ चीजें और अधिक बेहतर हो जाती हैं।सिमरन के पिता दिनेश अग्रवाल, माता नीता अग्रवाल, विशेष अग्रवाल, अलका अग्रवाल तथा सक्षम अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़