राष्ट्रपति ने पालघर में इमारत हादसे में कई लोगों की मौत पर दुख जताया

President Murmu
ANI

पुलिस ने बताया कि वसई विरार नगर निगम (वीवीएमसी) द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद चार मंजिला इमारत रमाबाई अपार्टमेंट के बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के पालघर में एक इमारत के ढहने के कारण कई लोगों की मौत होने पर बृहस्पतिवार को दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुंबई से सटे पालघर के विरार इलाके के विजय नगर में लगभग 50 फ्लैट वाली इमारत मंगलवार रात 12 बजकर पांच मिनट पर पास के एक खाली पड़े मकान पर गिर गई। इस हादसे में 17 कम से कम लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि वसई विरार नगर निगम (वीवीएमसी) द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद चार मंजिला इमारत रमाबाई अपार्टमेंट के बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘महाराष्ट्र के विरार में एक इमारत गिर जाने से हुई कई लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़