President Murmu ने मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं

President Murmu
प्रतिरूप फोटो
ANI

मणिपुर में पिछले साल फरवरी से राष्ट्रपति शासन लगा है। मई 2023 से मणिपुर में इंफाल घाटी के मेइती समुदाय और पहाड़ियों के कुकी-जो समूहों के बीच हुई जातीय हिंसा में कम से कम 260 लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि इन राज्यों के उद्यमी और प्रतिभाशाली लोगों ने देश की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया है। पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम के लागू होने के बाद, मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर 1972 में पूर्ण राज्य बने थे।

मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। ये राज्य समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जीवंत परंपराओं और असाधारण प्राकृतिक सुंदरता से संपन्न हैं।”

उन्होंने कहा कि इन राज्यों के उद्यमी और प्रतिभाशाली लोगों ने देश की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा, “मैं उनके निवासियों के लिए शांति और समृद्धि से भरे भविष्य की कामना करती हूं।”

मणिपुर में पिछले साल फरवरी से राष्ट्रपति शासन लगा है। मई 2023 से मणिपुर में इंफाल घाटी के मेइती समुदाय और पहाड़ियों के कुकी-जो समूहों के बीच हुई जातीय हिंसा में कम से कम 260 लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़