Prime Minister Modi ने गांधीनगर में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय का दौरा किया

Prime Minister Modi
ANI

भाजपा की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश भाजपा के कार्यालय ‘‘श्री कमलम’’ में मोदी का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद बुधवार रात गांधीनगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के मुख्यालय गए।

भाजपा की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश भाजपा के कार्यालय ‘‘श्री कमलम’’ में मोदी का स्वागत किया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ परिसर के प्रबंधन में लगे लोगों से भी बातचीत की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़