UP की भाजपा सरकार पत्रकारों पर लगातार बोल रही है हमला: प्रियंका गांधी

priyanka-gandhi-attacks-on-yogi-govt-over-journalist-attack
[email protected] । Sep 12 2019 12:37PM

प्रियंका गांधी ने कहा कि पत्रकार केवल आँख पर पट्टी बाँध कर वाहवाही के लिए नहीं होते। उनका काम होता है जनता के मुद्दों पर खबरें बनाना और सरकार से जवाब लेना।

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कई पत्रकारों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि पत्रकारों पर हमले का मतलब है कि भाजपा को आम जनता के मुददों का डर सता रहा है।

इसे भी पढ़ें: UP में ना राहुल की दिलचस्पी है, ना सोनिया की, अकेले क्या कर पाएंगी प्रियंका ?

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि पत्रकार केवल आँख पर पट्टी बाँध कर वाहवाही के लिए नहीं होते। उनका काम होता है जनता के मुद्दों पर खबरें बनाना और सरकार से जवाब लेना। लेकिन उप्र की भाजपा सरकार ऐसे पत्रकारों पर लगातार हमला बोल रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा को आम जनता के मुद्दों का डर सता रहा है?

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़