नोएडा में प्रियंका ने जनसंपर्क अभियान चलाकर वोट मांगा, योगी और भाजपा पर निशाना साधा

Priyanka Gandhi

यंका गांधी ने कहा, उन्होंने (बघेल) हमसे कहा कि अगर व्यापारियों का कोई समूह है, तो उन्हें उनसे मिलना होगा और उनकी चिंताओं को दूर करना होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं होता है क्योंकि वे जाति और धर्म की राजनीति करते हैं। उनकी कोई जवाबदेही नहीं है, इसलिये आप सभी की अनदेखी की जा रही है।’’

नोएडा|  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को दिल्ली से सटे नोएडा में जनसंपर्क अभियान चलाकर विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए वोट मांगा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा पर जाति एवं धर्म के आधार पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के ‘80 प्रतिशत बनाम 20 प्रतिशत’ के बीच होने जैसा बयान देने की बजाय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा को रोजगार, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा से जुड़े आंकड़े सामने रखने चाहिए। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने यह आरोप भी लगाया कि यह सरकार विकास से जुड़े मुद्दों पर कोई जवाबेदही नहीं दिखा रही है।

प्रियंका गांधी ने दिल्ली से सटे नोएडा में जन संपर्क अभियान के माध्यम से कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के लिए लोगों का समर्थन मांगा। उन्होंने नोएडा के सेक्टर 26 स्थित काली मंदिर में काली मां के दर्शन कर अभियान की शुरुआत की। स्थानीय निवासियों से बातचीत के दौरान प्रियंका ने कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ की मिसाल दी।

इस बातचीत के दौरान आवास खरीदनों वालों के मुद्दे हावी रहे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ अपनी बातचीत का उल्लेख करते हुए कहा कि कोई भी मुख्यमंत्री अपने राज्य के लोगों की समस्याओं को अवगत होता है।

प्रियंका गांधी ने कहा, उन्होंने (बघेल) हमसे कहा कि अगर व्यापारियों का कोई समूह है, तो उन्हें उनसे मिलना होगा और उनकी चिंताओं को दूर करना होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं होता है क्योंकि वे जाति और धर्म की राजनीति करते हैं। उनकी कोई जवाबदेही नहीं है, इसलिये आप सभी की अनदेखी की जा रही है।’’

उन्होंने जोर देकर कहा कि नौकरियों, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सुरक्षा के बारे में बात करने की जरूरत है। कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘वे 80 प्रतिशत बनाम 20 प्रतिशत की बात करते हैं। हम कहते हैं कि उन नौजवानों के बारे में बात करिये, जिनके पास नौकरी नहीं है, शिक्षा के बारे में बात करिये, यह बताइए कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए आपने कितना बजट दिया है। यह जानकारी दीजिए कि कोविड महामारी के दौरान आपने कितने पैसे खर्च किए।’’

उन्होंने कहा कि लोगों को राजनीति के इस तरीके में बदलाव करना होगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि तीन दशक के बाद कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि वह योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाड़ लड़ाई में प्राथमिकी, अदालती कार्यवाही या जेल का सामना करने के लिए तैयार हैं। नोएडा में 10 फरवरी को मतदान होना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़