पायलट को हटाए जाने के बाद प्रियंका ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, आगे की रणनीति पर हुई चर्चा !

Sonia Gandhi

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, सचिन पायलट को हटाए जाने की घोषणा के कुछ देर बाद प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचीं।

नयी दिल्ली। सचिन पायलट को राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पद से हटाए जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पायलट को हटाए जाने की घोषणा के कुछ देर बाद प्रियंका सोनिया के आवास 10 जनपथ पहुंचीं। माना जा रहा है कि दोनों ने राजस्थान के ताजा घटनाक्रम और आगे की रणनीति पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: बगावत करने वाले पायलट के हाथ में कुछ नहीं, गहलोत बोले- महज भाजपा के हाथ में खेल रहे हैं 

गौरतलब है कि अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बगावती रुख अपनाने वाले पायलट एवं उनके साथी नेताओं के खिलाफ कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई की है। पायलट को उपमुख्यमंत्री पद के साथ-साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़