प्रियंका गांधी ने साधा सरकार पर निशाना, कहा-पूरा प्रशासन चिन्मयानंद को गले लगा रहा है

priyanka-gandhi-said-the-whole-administration-is-embracing-chinmayananda
[email protected] । Sep 29 2019 11:52AM

कानून की एक छात्रा ने चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाया था। बाद में 23 वर्षीय छात्रा को पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोप में विशेष जांच दल :एसआईटी: ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिन्मयानंद मामले में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की रविवार को तीखी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नेता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज नहीं किया गया है और प्रशासन पूर्व केन्द्रीय मंत्री को ‘बचा’ रहा है। कानून की एक छात्रा ने चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाया था। बाद में 23 वर्षीय छात्रा को पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोप में विशेष जांच दल :एसआईटी: ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा छात्रसंघ छीनने जीतने को क्यों है इतनी आतुर: प्रियंका

प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘महज एक साल पहले शाहजहांपुर के कई प्रशासनिक अधिकारी चिन्मयानंद की आरती उतारते दिखे। मामला अखबारों में उछला था।’’

कांग्रेस महासचिव ने लिखा, ‘‘ बलात्कार पीड़िता द्वारा पूरी आपबीती कहने के बावजूद बलात्कार का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, कैसे होता? जब पूरा महकमा गले लगाकर उनका बचाव कर रहा था।’’ चिन्मयानंद फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़