भाजपा छात्रसंघ छीनने जीतने को क्यों है इतनी आतुर: प्रियंका

priyanka-says-why-is-bjp-so-much-terror-to-win-bjp-student-union-elections
[email protected] । Sep 27 2019 3:17PM

प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा सरकार विद्यार्थियों से छात्रसंघ छीनने के लिए इतनी आतुर क्यों है?’’खबरों के मुताबिक, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली के लिए छात्र आमरण अनशन कर रहे हैं।

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर छात्रों के आंदोलन की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि वह विद्यार्थियों से छात्रसंघ छीनने के लिए इतनी आतुर क्यों है।उन्होंने एक एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र 50 दिनों से आंदोलनरत हैं और पिछले 6 दिन से छात्रसंघ बहाली की माँग के साथ आमरण अनशन पर बैठे हैं।

उनकी माँगे अनसुनी हैं और उनका दमन किया जा रहा है।’’प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा सरकार विद्यार्थियों से छात्रसंघ छीनने के लिए इतनी आतुर क्यों है?’’खबरों के मुताबिक, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली के लिए छात्र आमरण अनशन कर रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़