अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया भाजपा ने, क्या कोई हिसाब देगाः प्रियंका

priyanka-gandhi-slams-centre-on-state-of-economy
[email protected] । Nov 30 2019 10:22AM

प्रियंका ने दावा किया, ''आज जीडीपी विकास दर 4.5 फीसदी हो गयी है। जो दिखाता है सारे वादे झूठे हैं। तरक्की की चाह रखने वाले भारत और उसकी अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार ने अपनी नाकामी के चलते बर्बाद कर दिया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जीडीपी विकास दर में गिरावट को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि उसने अपनी नाकामी के चलते अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'वादा तेरा वादा...2 करोड़ रोजगार हर साल, फसल का दोगुना दाम, अच्छे दिन आएंगे, मेक इन इंडिया होगा, अर्थव्यवस्था पांच हजार अरब डॉलर की होगी। क्या किसी वादे पर हिसाब मिलेगा ?'

प्रियंका ने दावा किया, 'आज जीडीपी विकास दर 4.5 फीसदी हो गयी है। जो दिखाता है सारे वादे झूठे हैं। तरक्की की चाह रखने वाले भारत और उसकी अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार ने अपनी नाकामी के चलते बर्बाद कर दिया है।" गौरतलब है कि देश में विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट और कृषि क्षेत्र में पिछले साल के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन से चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत रह गयी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़