प्रियंका गांधी अब हफ्ते में दो दिन कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात

priyanka-gandhi-will-meet-the-workers-for-two-days-in-a-week
[email protected] । Jun 16 2019 1:02PM

उत्तर प्रदेश में पार्टी की इस कदर बुरी स्थिति रही कि वह गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी सीट तक गंवा बैठी। यहां पार्टी प्रमुख राहुल गांधी को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने 55,000 मतों से हराया।

नयी दिल्ली। हालिया लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर से राज्य में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं। इसके तहत वह नियमित रूप से कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी और राज्य के दौरे भी करेंगी। सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका पार्टी के संगठन में नयी जान फूंकने और 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार होने के मकसद से अपने तक कार्यकर्ताओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करना चाहती हैं। वह पार्टी कार्यकर्ताओं से हफ्ते में दो दिन मुलाकात करेंगी।

इसे भी पढ़ें: खराब मौसम के कारण उड़ान नहीं भर सका सोनिया गांधी का विमान

पार्टी के एक नेता ने को बताया,  चुनाव बाद हुई समीक्षा बैठकों में यह बात निकलकर आई कि नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच ज्यादा संपर्क एवं समन्वय की जरूरत है। फिलहाल यह तय हुआ है कि प्रियंका गांधी अब हफ्ते में दो दिन कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। उन्होंने कहा,  निकट भविष्य में प्रियंका के उत्तर प्रदेश दौरे का सिलसिला भी तेज होगा। वह एक या दो हफ्ते पर राज्य के दौरे पर होंगी।  

इसे भी पढ़ें: जीत के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचीं सोनिया गांधी, प्रियंका भी मौजूद

इसी साल 23 जनवरी को पार्टी महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी नियुक्त हुईं प्रियंका ने लोकसभा चुनाव में धुआंधार सभाएं और रोडशो किए, लेकिन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस पूरे उत्तर प्रदेश में सिर्फ रायबरेली सीट ही जीत सकी।

इसे भी पढ़ें: कैप्टन से जंग, सिद्धू हो लिए राहुल-प्रियंका के संग, पत्र सौंप बताए पंजाब कांग्रेस के हालात

उत्तर प्रदेश में पार्टी की इस कदर बुरी स्थिति रही कि वह गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी सीट तक गंवा बैठी। यहां पार्टी प्रमुख राहुल गांधी को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने 55,000 मतों से हराया। चुनावी हार के बाद राज्य से जुड़े नेताओं की कई समीक्षा बैठकें हो चुकी हैं। पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी फिर से सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने यहां सोमवार को और लखनऊ में शुक्रवार को समीक्षा बैठकें की थीं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़