चिन्मयांनद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की की गिरफ्तारी पर बोलीं प्रियंका, वाह रे भाजपा का न्याय

priyanka-speaks-on-arrest-of-girl-accused-of-rape-against-chinmiyanand-wah-rai-bjp-justice
[email protected] । Sep 26 2019 2:38PM

चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली 23 वर्षीय छात्रा को उनसे पांच करोड़ रूपये की रंगदारी मांगने के आरोप में विशेष जांच दल :एसआईटी: ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयांनद के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की की रंगदारी के आरोप में गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला और तंज कसते हुए कहा कि यह भाजपा का न्याय है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘उन्नाव बलात्कार मामला: पीड़िता के पिता की हत्या। पीड़िता के चाचा गिरफ़्तार। भारी जन दबाव के बाद घटना के 13 महीने बाद आरोपी विधायक गिरफ़्तार। पीड़िता के परिवार को जान से मारने की कोशिश।’

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ सरकार का अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया: प्रियंका

’उन्होंने कहा, ‘‘शाहजहाँपुर बलात्कार मामला: पीड़िता गिरफ़्तार। पीड़िता के परिवार पर दबाव। आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने जन दबाव पड़ने के बाद गिरफ़्तार किया। आरोपी भाजपा नेता पर अब तक बलात्कार का आरोप तक नहीं लगाया। वाह रे भाजपा का न्याय?’’ गौरतलब है कि चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली 23 वर्षीय छात्रा को उनसे पांच करोड़ रूपये की रंगदारी मांगने के आरोप में विशेष जांच दल :एसआईटी: ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़