प्रियंका का तंज, कहा- ऐसा लगता है कि व्यवस्था ने श्रमिकों को त्याग दिया है

देश की सड़कों पर त्राहिमाम की स्थिति है। महानगरों से मजदूर भूखे प्यासे, पैदल अपने छोटे छोटे बच्चों और परिवार को लेकर चले जा रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे व्यवस्था ने इनको त्याग दिया हो।
प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘देश की सड़कों पर त्राहिमाम की स्थिति है। महानगरों से मजदूर भूखे प्यासे, पैदल अपने छोटे छोटे बच्चों और परिवार को लेकर चले जा रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे व्यवस्था ने इनको त्याग दिया हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मई की धूप में सड़कों पर चल रहे लाखों मजदूरों का तांता लगा हुआ है। रोज हादसे हो रहे हैं, रोज ये गरीब हिंदुस्तानी मारे जा रहे जा रहे हैं। इनके लिए सरकार बसें क्यों नहीं चलवा रही? ’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘उप्र रोडवेज की बीस हज़ार बसे खड़ी हैं। कृपया इन्हें सड़कों पर उतार दीजिए। इन्हीं श्रमिकों के श्रम से हमारे ये महानगर बने हैं, इन्हीं के श्रम से देश आगे बढ़ा है। भगवान के लिए, इन्हें सड़कों पर ऐसे बेसहारा न छोड़िये।’’थके हुए कदमों से ये किसका भविष्य खींचा जा रहा है?
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 14, 2020
यूपी रोडवेज की बीसियों हजार बसें किस दिन के लिए हैं यदि हम विपदा के मारे इन हिंदुस्तानियों को घर भी नहीं ले जा सकते।
आपके भाषणों से, पैकेजों से इनका भरोसा टूट चुका है। ये कदम अब अपने गाँव पहुँचकर ही रुकेंगे। इन्हें घर पहुँचाइए। pic.twitter.com/6NuTB13u8C
इसे भी पढ़ें: प्रियंका ने योगी को पत्र लिख कहा, छोटे व्यापारियों की मदद करे सरकार
अन्य न्यूज़















