गुजरात की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति से जुड़ी कुछ बड़ी बातें

Statue Of Unity
ANI

गुजरात भारत का सबसे कम बेरोजगारी वाला राज्य है। 2015 के आकांड़ों के मुताबिक, सिर्फ 1.2 फीसदी लोग ही बेरोजगार है। गुजरात बिजली क्षमता, कोयला, गैस, और अन्य सभी क्षमता के मामलों में दुसरे स्थान पर है।

गुजरात राज्य की अहमियत इस बात से ही पता लगा सकते है कि महात्मा गांधी से लेकर सरदार वल्लभ भाई पटेल और नरेन्द्र मोदी से लेकर अमित शाह तक सब यहीं से आते है। यह भारत का एक ऐसा राज्य है जहां सोमनाथ मंदिर भी है और यहीं द्वारकाधीश भी है। यहां की राजधानी को एशिया का ग्रीन कैपिटल सिटी कहा जाता है। बता दें कि गुजरात राज्य की कुल आबादी 6 करोड़ 48 लाख के आसपास, यहां की कुल आबादी में से 40 फीसदी लोग शहर में रहते है और 55 फीसदी लोग गांव में। गुजरात की राजधानी गांधीनगर पूरे एशिया में सबसे हरा-भरा शहर माना जाता है। यहां के हरियाली को देखने के बाद कोई भी यहीं कहेगा कि ऐसा ही नजारा हर शहर का होना चाहिए। यहां आप जहां भी जाएंगे आपको हर तरफ हरियाली नजर आएगी। यहां के लोग भी इस शहर को साफ-सुथरा रखने में पूरी मदद करते है।

गुजरात एक ऐतिहासिक राज्य है, भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि द्वारका है तो वहीं सुदामा की जन्मभूमि पोरबंदर, ये दोनों शहर गुजरात राज्य के सीमा में आते है। इसके अलावा गुजरात सिंधू सभ्यता से जुड़ा हुआ है और पुरातात्विक साइट से भरा हुआ है। गुजरात में जहां एकतरफ दुनिया का सबसे बड़ा सफेद रेगिस्तान है तो वहीं दूसरी तरफ हिंद महासागर का नीला पानी मौजूद है। सिंधू सभय्ता, लोथल धोला वीरा और धोराओं जैसे कई महत्वपूर्ण शहरों का केन्द्र गुजरात ही था। 

गुजरात ने दिया महापुरुषों को जन्म

गुजरात ने कई महापुरुषों को जन्म दिया, जिसमें से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लोहपुरुष वल्लभ भाई पटेल, अंतरिक्ष वैज्ञानिक विक्रम साराभाई, बिजनेसमैन धीरूभाई अंबानी, बिजनेसमैन जमशेदजी टाटा शामिल है। देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी गुजरात से है। देश के प्रधानमंत्री का पद संभालने से पहले वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। आज पीएम मोदी के तमाम चाहने वाले न देश में है ब्लकि विदेशों में भी है। 

सबसे कम बेरोजगारी वाला राज्य- गुजरात

गुजरात भारत का सबसे कम बेरोजगारी वाला राज्य है। 2015 के आकांड़ों के मुताबिक, सिर्फ 1.2 फीसदी लोग ही बेरोजगार है। गुजरात बिजली क्षमता, कोयला, गैस, और अन्य सभी क्षमता के मामलों में दुसरे स्थान पर है। गुजराती लोगों की रोजी-रोटी बिजनेस ही है। दुनियाभर में शूमार धीरूभाई अंबानी से लेकर रतन टाटा तक सारे लोग गुजरात से ही है। कहा जाता है कि गुजराती लोगों के खून में ही बिजनेस है। हाल ही में किए गए सर्वे के मुताबिक गुजरात की लिटरेसी रेट 17.03 फीसदी है जो कि इंडिया के कई राज्यों से बहुत अच्छी है। गुजरात भारत का सुरक्षित राज्य भी है, यहां क्राइम न के बराबर है। 

गुजरात मतलब- NO ALCOHOL

सबसे अच्छी बात है कि गुजरात देश का पहला राज्य है जहां पर शराब पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। यहां पर कोई भी इंसान शराब या किसी भी नशीली चीजों का सेवन नहीं कर सकता है। गुजरात के बाद बिहार भी देश का दूसरा राज्य बना जहां पर शराब बेचना सख्त मना है। देश का सबसे बड़ा दूध उत्पादक गुजरात ही है। 

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

गुजरात में तैयार किया गया स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ने लाखों लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। सरदार सरोवर बांध के पास बना ये स्टैच्यू दुनिया का सबसे ऊचां स्टैच्यू है। यह सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में बनाया गया है। यह 182 मीटर ऊंची है और यह देशी–विदेशी टूरिस्ट का मुख्य केन्द्र बन चुका है।

गुजरात की सरकार और राजनीति

गुजरात राज्य में कुल 26 जिले हैं और इनमें से गांधीनगर राजनीतिक गतिविधियों का केन्द्र है। गुजरात विधानसभा में 182 सदस्य है। इसमें से 39 सीटें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। आजादी के बाद से गुजरात जब तक बम्बई राज्य का हिस्सा था तब तक राज्य में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सत्ता में रही। नब्बे के दशक में कांग्रेस को हराकर भाजपा सत्ता में आई और अब तक सत्ता पर अपना कब्जा बनाए हुए है। 147 समुदायों को गुजरात में ओबीसी सूची में शामिल किया गया है। गुजरात में अनुसूचित जनजाति जनसंख्या की आबादी (15.5%) अनुसूचित जाति की आबादी (7%) से भी अधिक है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़