Shiv Sena (यूबीटी) का दावा जल्द ही बदला जाएगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री

Eknath Shinde
प्रतिरूप फोटो
ANI

पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादकीय में शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि शिंदे गुट जहां कुर्सी बचाने में लगा हुआ है, वहीं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का खेमा उनसे मीठी-मीठी बातें कर रहा है और उनके पीठ पीछे अलग खेल खेल रहा है।

मुंबई। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जल्द ही पद से हटने वाले हैं। यह दावा ऐसे समय किया गया है जब विभिन्न तरह के राजनीति कयास लगाये जा रहे हैं। पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादकीय में शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि शिंदे गुट जहां कुर्सी बचाने में लगा हुआ है, वहीं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का खेमा उनसे मीठी-मीठी बातें कर रहा है और उनके पीठ पीछे अलग खेल खेल रहा है।

संपादकीय में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री निश्चित तौर पर जाएंगे।’’ बाद में पत्रकारों से बात करते हुए, सामना के कार्यकारी संपादक और शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि अपने पैतृक स्थान सतारा गये मुख्यमंत्री शिंदे शायद अपनी छुट्टी बढ़ा सकते हैं। राउत ने कहा कि शिंदे सोचते हैं कि वह गरीबों के मसीहा हैं लेकिन वह हेलीकॉप्टर से तीन दिन की छुट्टी पर गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan के राज्यपाल कलराज मिश्र और वसुंधरा राजे ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताया

इस बीच, शिवसेना के एक प्रवक्ता नरेश म्हास्के ने कहा है कि मुख्यमंत्री छुट्टी पर नहीं गए हैं, बल्कि (सतारा के) आधिकारिक दौरे पर हैं। उधर शिंदे ने भी कहा है कि वह छुट्टी पर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनके छुट्टी पर होने के दावे गलत हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़