कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन जारी, सरकार पर लगाया ध्यान नहीं देने का आरोप

Farm Laws

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि नए कृषि कानूनों के विरोध में यूनियन के पदाधिकारी रोजाना सांकेतिक भूख हड़ताल कर अपना विरोध जताएंगे।

नोएडा। केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का यहां अलग-अलग स्थानों पर धरना मंगलवार भी जारी रहा। चिल्ला रेगुलेटर बॉर्डर पर मंगलवार को दूसरे दिन भी 11 किसानों ने सांकेतिक भूख हड़ताल की। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि नए कृषि कानूनों के विरोध में यूनियन के पदाधिकारी रोजाना सांकेतिक भूख हड़ताल कर अपना विरोध जताएंगे। 

इसे भी पढ़ें: प्रदर्शन कर रहे किसानों का पसंदीदा स्थान बना गुरु तेग बहादुर का स्मारक स्थल 

उन्होंने कहा कि नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान पिछले काफी समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दे रही। इस बीच, यहां दलित प्रेरणा स्थल पर भी भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का धरना जारी रहा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़