पंजाब बाढ़: दो और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 55 हुई

Punjab flood
प्रतिरूप फोटो
ANI

पंजाब के राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि पिछले 24 घंटों में फाजिल्का में एक और मानसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे बाढ़ के कारण मरने वालों की कुल संख्या 55 हो गई है।

पंजाब में बाढ़ से दो और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्यभर में राहत कार्य जारी है और बाढ़ का पानी घटने के साथ ही बीमारियों के प्रकोप को रोकने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं।

पंजाब के राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि पिछले 24 घंटों में फाजिल्का में एक और मानसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे बाढ़ के कारण मरने वालों की कुल संख्या 55 हो गई है।

उन्होंने बताया कि 111 राहत शिविर में 4,585 लोग शरण लिए हुए हैं। मंत्री ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 40 और लोगों को बचाया गया, जिससे राज्यभर में 23,337 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 2,214 गांवों की 3,88,508 आबादी प्रभावित हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़