राहुल गांधी ने रंग बदलने में गिरगिट को भी छोड़ दिया पीछे: साक्षी महाराज

rahul-gandhi-also-left-chameleon-in-changing-colors-says-sakshi-maharaj
[email protected] । Jan 28 2019 9:38AM

कुंभ मेले के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के संगम में स्नान करने के लिए जाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर साक्षी ने कहा कि अब राजनीतिज्ञ यह जान चुके हैं कि जो हिंदू हित की बात करेगा, वही देश में राज करेगा, इसीलिए वह भेष बदल रहे हैं।

उन्नाव (उत्तर प्रदेश)। उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने रंग बदलने में गिरगिट को भी पीछे छोड़ दिया है। भाजपा के सेक्टर संयोजक कार्यक्रम में साक्षी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष कभी ‘जनेऊधारी’ पंडित बनते हैं, कभी शिवभक्त हो जाते हैं, कभी कुछ और करने लगते हैं। उन्होंने तो रंग बदलने में गिरगिट को भी पीछे छोड़ दिया है। 

साक्षी महाराज ने कहा कि जब तक सक्रिय राजनीति करूंगा, उन्नाव से ही चुनाव लडूंगा। कुंभ मेले के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के संगम में स्नान करने के लिए जाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर साक्षी ने कहा कि अब राजनीतिज्ञ यह जान चुके हैं कि जो हिंदू हित की बात करेगा, वही देश में राज करेगा, इसीलिए वह भेष बदल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: शीला दीक्षित की हुंकार, कहा- लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीट जीतेगी कांग्रेस

उन्होंने कहा कि जो राम को कल्पित कहते हैं वे अपने आप को शिव भक्त कैसे कहने लगे, जो बाबाओं, भगवाधारियों को आंतकवादी कहते थे, वह कुंभ क्यों जाने लगे। क्योंकि अब राजनीतिज्ञों को यह पता चल गया है कि इस देश में राजनीति वह करेगा जो हिंदू हित की बात करेगा। साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल गांधी राजनीति में फेल हुए हैं, इसलिए प्रियंका को लाए हैं। लेकिन, वह भी सफल नहीं हो पाएंगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़