BJP-RSS पर बरसे राहुल गांधी, कहा- अंग्रेजों के ख़िलाफ लड़े बिरसा मुंडा, आज उनकी सोच पर हो रहा आक्रमण

Rahul on birsa munda
ANI
अंकित सिंह । Nov 15 2022 4:54PM

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि आरएसएस और बीजेपी द्वारा बिरसा मुंडा की विचारधारा पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आदिवासी लोगों का नाम 'आदिवासी' से 'वनवासी' करने के पीछे उनकी (भाजपा) गहरी रणनीति है, और इसके साथ ही उन्होंने उनके कई अधिकार जब्त कर लिए हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिरसा मुंडा जयंती पर महाराष्ट्र में आदिवासी समूहों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक उग्र आह्वान किया, जो हमारे देश के मूल निवासी हैं। अपनी बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरएसएस और बीजेपी द्वारा बिरसा मुंडा की विचारधारा पर हमला किया जा रहा है। इसका साथ ही उन्होंने कहा कि ये कोई मामूली दिन नहीं है। बिरसा मुंडा जी अंग्रेजों से लड़े और 24 साल की आयु में अंग्रेजों ने उनकी हत्या की। जो भी उन्हें करना था वो उन्होंने 24 साल में ही कर डाला। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, खड़गे, सोनिया, राहुल सहित इन नेताओं को मिली जगह

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि आरएसएस और बीजेपी द्वारा बिरसा मुंडा की विचारधारा पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आदिवासी लोगों का नाम 'आदिवासी' से 'वनवासी' करने के पीछे उनकी (भाजपा) गहरी रणनीति है, और इसके साथ ही उन्होंने उनके कई अधिकार जब्त कर लिए हैं। वहीं कांग्रेस ने एक ट्वीट कर लिखा कि भगवान बिरसा मुंडा जी के मूल्यों पर चलकर, हम आदिवासियों के जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे पहले कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि जल-जंगल-जमीन के मुद्दों को लेकर बिरसा मुंडा जी ने जो आंदोलन किया, लड़ाई लड़ी, उसका आज भी महत्व है। 

इसे भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra | कांग्रेस नेता जयराम रमेश बोले-राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चुनावी नहीं, घर-घर संपर्क अभियान को दे रही है बढ़ावा

वहीं, राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा कि महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी समुदाय के पूजनीय नेता, धरती आबा, भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन। उनका संघर्ष और हक़ की आवाज़ को हमेशा बुलंद रखने का जज़्बा हम सभी को सदा प्रेरित करता रहेगा। एक और ट्वीट के जरिए उन्होंने मोदी सरकरा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई देशभक्ति है? बेरोज़गारी देशभक्ति है? ग़लत जीएसटी देशभक्ति है? चीन पर झूठ बोलना देशभक्ति है? देश तोड़ना देशभक्ति नहीं, देश जोड़ना देशभक्ति है। आपको बता दें कि राहुल गांधी कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। भारत यात्रा फिलहाल महाराष्ट्र में है। कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से हुई थी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़