'BJP को 150 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी', Bihar में बोले Rahul Gandhi, देश का सारा धन अंबानी-अडानी को दे रहे पीएम मोदी

Rahul Gandhi
ANI
अंकित सिंह । Apr 20 2024 2:28PM

कांग्रेस नेता ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र व संविधान को बचाने का चुनाव है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन है, जो हिंदुस्तान में संविधान और लोकतंत्र बचाने में लगा है। दूसरी तरफ RSS-BJP है, जो संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के समापन के साथ, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंच तैयार हो गया है, जिससे राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रचार अभियान तेज कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी दूसरे चरण पर अपनी नजरें टिकाए हुए शनिवार को बिहार के भागलपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते नजर आए। रैली को संबोधित करते हुए, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव में भगवा पार्टी की कुल सीटों पर एक सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि ये बीजेपी वाले कहते रहे हैं कि हम इतनी सीटें लाएंगे, इतनी सीटें लाएंगे, मैं साफ कर दूं, इन्हें (बीजेपी) 150 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। एक भी सीट 150 से ज्यादा नहीं। 

इसे भी पढ़ें: '100 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया, इसलिए नहीं देखता मोबाइल', आखिर नीतीश कुमार ने ऐसा क्यों कहा

इस विश्वास के साथ कि लोकसभा चुनावों में इंडिया ब्लॉक विजयी होगा, राहुल गांधी ने सत्ता में आने के बाद देश के लिए पार्टी के दृष्टिकोण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार आते ही हम अग्निवीर योजना बंद कर देंगे। भारत को दो तरह के शहीदों की जरूरत नहीं है। सभी को पेंशन मिलनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम जीएसटी बदल देंगे। एक टैक्स होगा, न्यूनतम टैक्स होगा। हम आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन दोगुना कर देंगे। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र व संविधान को बचाने का चुनाव है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन है, जो हिंदुस्तान में  संविधान और लोकतंत्र बचाने में लगा है। दूसरी तरफ RSS-BJP है, जो संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज तक हिंदुस्तान के गरीब लोगों को जो मिला है, वह संविधान से मिला है। अगर संविधान खत्म हो जाएगा तो गरीबों से सबकुछ छिन जाएगा।

इसे भी पढ़ें: हार का डर ममता बनर्जी की आंखों में दिख रहा है, कूच बिहार के बावल पर बोले निसिथ प्रमाणिक, बाइक पर आए TMC के गुंडों ने लोगों पर किया अटैक

राहुल ने कहा कि आज हिंदुस्तान में 22 ऐसे लोग हैं, जिनके पास उतना ही धन है, जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है। हिंदुस्तान में 70 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिनकी आमदनी 100 रुपए से भी कम है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी आपका ध्यान भटका कर देश का सारा धन अंबानी-अडानी को दे रहे हैं। नरेंद्र मोदी जी ने एयरपोर्ट-पोर्ट, बिजली-खदान, सोलर-विंड पॉवर, डिफेंस सेक्टर.. सबकुछ अडानी को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि BJP भले ही दावा कर रही है कि उनकी 400 से ज्यादा सीटें आएंगी। लेकिन BJP को 150 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़