राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कुशासन का लगाया आरोप

Rahul Gandhi
ani

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर सोमवार को निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसका ‘‘कुशासन’’ इस बात एक उदाहरण हो सकता है कि कैसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को बर्बाद किया जाए।

नयी दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर सोमवार को निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसका ‘‘कुशासन’’ इस बात एक उदाहरण हो सकता है कि कैसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को बर्बाद किया जाए। देश में भीषण गर्मी के मद्देनजर बढ़ती बिजली की मांग के बीच उन्होंने यह ट्वीट किया। कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘‘ बिजली संकट। रोजगार संकट। किसान संकट। मुद्रास्फीति संकट।

इसे भी पढ़ें: बाबरी विध्वंस के समय शिवसेना कहां थी? फडणवीस के सवाल पर बोले संजय राउत- CBI और खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट जाकर देखें

प्रधानमंत्री मोदी का आठ साल का कुशासन इस बात का एक उदाहरण हो सकता है कि कैसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को बर्बाद किया जाए।’’ गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी ने बढ़ती महंगाई तथा बेरोजगारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी नीत केन्द्र सरकार पर हमले तेज कर रखे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़