राहुल गांधी का ‘अहंकार’ अमेठी में उनकी हार का कारण बना : स्मृति ईरानी

Smriti irani
Creative Common

उन्होंने कहा, ‘‘वे समाजवादी पार्टी और बसपा के समर्थन से लड़े, इसलिए आज आप राष्ट्रीय मोर्चे पर जो गठबंधन देख रहे हैं, यह वही गठबंधन है, जिसके खिलाफ मैंने 2019 में अमेठी में चुनाव लड़ा था।’’ ईरानी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हराने के उद्देश्य से सभी विपक्षी दलों का एक साथ आना इस बात का सबसे बड़ा संकेत है कि वह (मोदी) तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुने जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह अपनी पार्टी के ‘‘राजनीतिक गुरु’’ हैं और इसी ‘‘अहंकार’’ के कारण अमेठी में उनकी हार हुई। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ईरानी ने कहा कि आज राष्ट्रीय मोर्चे पर विपक्षी दलों का जो गठबंधन है, उसने 2019 में अमेठी में चुनाव लड़ा था और तब भी उन्होंने राहुल गांधी को हराया था। मंत्री यहां मलयालम मनोरमा समूह द्वारा आयोजित ‘मनोरमा न्यूज कॉन्क्लेव, 2023’ के दौरान दर्शकों के एक सवाल का जवाब दे रही थीं। ईरानी से पूछा गया था कि भाजपा केरल में एक भी सीट क्यों नहीं जीत पाई और क्या वह इसकी भरपाई करने के लिए गांधी के खिलाफ (केरल में) मुकाबला करेंगी।

ईरानी ने कहा, ‘‘राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक गुरु हैं और मैं भाजपा की राजनीतिक कार्यकर्ता हूं। राजनीतिक गुरु और कार्यकर्ता होने के बीच बहुत बड़ा राजनीतिक अंतर है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘मुझे लगता है कि यह वही अहंकार है, जिसके चलते कांग्रेस पार्टी, यहां तक ​​कि अमेठी लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से चार में जमानत भी नहीं बचा पाई।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तर प्रदेश के अमेठी में अकेले चुनाव नहीं लड़ी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘वे समाजवादी पार्टी और बसपा के समर्थन से लड़े, इसलिए आज आप राष्ट्रीय मोर्चे पर जो गठबंधन देख रहे हैं, यह वही गठबंधन है, जिसके खिलाफ मैंने 2019 में अमेठी में चुनाव लड़ा था।’’ ईरानी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हराने के उद्देश्य से सभी विपक्षी दलों का एक साथ आना इस बात का सबसे बड़ा संकेत है कि वह (मोदी) तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुने जाएंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़