चक्रवात निसर्ग के पहुंचने से पहले ही मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुंबई के उप महानिदेशक (मौसम विज्ञान) केएस होसालीकर ने ट्वीट किया, दो जून रात साढ़े दस बजे का मौसम अपडेट। मुंबई और इसके आसपास शाम से बारिश जारी।
मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले स्थित अलीबाग में चक्रवात निसर्ग के पहुंचने की आशंका से पहले ही मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार शाम से ही बारिश शुरू हो गई जोकि रात होने तक और तेज हो गई।
इसे भी पढ़ें: गुजरात में कोरोना का कहर जारी, 415 नए मामले आए सामने, 29 की मौत
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुंबई के उप महानिदेशक (मौसम विज्ञान) केएस होसालीकर ने ट्वीट किया, दो जून रात साढ़े दस बजे का मौसम अपडेट। मुंबई और इसके आसपास शाम से बारिश जारी। अब यह तेज हो गई है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले 24 घंटे में महानगर के अधिकतर हिस्सों में मध्यम बारिश जबकि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
अन्य न्यूज़












