एक सीट जीतने से जनभावनाओं पर फर्क नहीं पड़ता: राजनाथ

[email protected] । Oct 16 2017 1:31PM
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब के गुरदासपुर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर कहा है कि एक सीट पर जीतने से जनभावनाओं पर कोई फर्क नहीं पड़ता।
लखनऊ। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब के गुरदासपुर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर कहा है कि एक सीट पर जीतने से जनभावनाओं पर कोई फर्क नहीं पड़ता। सिंह ने रविवार को यहां सवालों के जवाब में संवाददाताओं से कहा कि पूरे देश के जनमानस में भाजपा का ग्राफ बढ़ रहा है। एक सीट पर जीतने से जनभावनाओं पर फर्क नहीं पड़ता।
पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस विजयी रही। गुरदासपुर सीट भाजपा सांसद विनोद खन्ना के निधन की वजह से खाली हुई थी।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़












