शिक्षा सुधार को लेकर कुशवाहा के मानव श्रृंखला का राजद ने किया समर्थन

RJD supports human chain of Kushwaha on education reform
[email protected] । Jan 30 2018 6:15PM

केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) द्वारा शिक्षा सुधार को लेकर निर्मित मानव श्रृंखला में राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी और इस दल के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पुर्वे के भाग लेने से राज्य में राजग के भीतर खींचतान और राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की अटकलों ने और जोर पकड़ लिया है।

पटना। केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) द्वारा शिक्षा सुधार को लेकर निर्मित मानव श्रृंखला में राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी और इस दल के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पुर्वे के भाग लेने से राज्य में राजग के भीतर खींचतान और राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की अटकलों ने और जोर पकड़ लिया है।

रालोसपा द्वारा 'शिक्षा सुधार मानव कतार' नामक बनायी मानव श्रृंखला को पूरे प्रदेश में सफल बताते हुए इस दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमारा आग्रह था प्रत्येक पंचायत के एक विद्यालय में यह कार्यकम आयोजित हो पर यह प्रत्येक पंचायत के अनेक विद्यालयों में इसका आयोजन किया गया और अपेक्षा से अधिक लोगों का समर्थन दिखा तथा जिसके लिए प्रदेश वासियों को हम धन्यवाद देते हैं। रालोसपा द्वारा यह मानव श्रृंखला निर्मित किये जाने के बाद कुशवाहा ने यहां पत्रकारों से कहा कि गांव के लोगों ने जातपात से ऊपर उठकर और यदि उनकी किसी दल से प्रतिब​द्धता रही होगी तो उससे भी अलग हटकर इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि तमाम राजनीतिक दल के लोगों से हमने अपील की थी कि सबलोग इसमें शिरकत करें क्योंकि यह कार्यक्रम कोई राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक है और राष्ट्रहित का मुद्दा है।

उपेंद्र ने कहा कि पटना में सभी दल के नेता इस मानव श्रृंखला में नहीं दिखे और इससे परहेज रखा पर निचले और गांव के स्तर से लेकर जिला स्तर पर सभी दल के कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने दावा कि भाजपा, जदयू, लोजपा हम सेक्युलर, राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इसमें हिस्सा लिया। किसी भी राजनीतिक दल ने परहेज नहीं किया। नेता भले ही नहीं आए पर कार्यकर्ता सभी दल के आए और विभिन्न स्तर पर हमारे कार्यक्रम में हिस्सेदारी निभाई। उपेंद्र ने पटना में आयोजित मानव श्रृंखला में राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे और तनवीर हसन तथा राजद प्रमुख लालू प्रसाद के साले साधु यादव के भाग लेने पर उन्हें धन्यवाद दिया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़