नेहरू जयंती पर संसद के कार्यक्रम में नहीं दिखाई दिए रास सभापति, लोस अध्यक्ष, विपक्ष ने की सरकार की निंदा

राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने कहा कि केंद्रीय कक्ष में जिन लोगों की तस्वीरें लगी हैं, उनकी जयंती मनाने से संबंधित पारंपरिक कार्यक्रम में आज असाधारण दृश्य दिखा। लोकसभा के अध्यक्ष अनुपस्थित रहे। राज्यसभा के सभापति अनुपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने पंडित जी को दी श्रद्धांजलि, उन्हें आधुनिक भारत की नींव डालने वाले दूरदृष्टा बताया
कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने सरकार की निंदा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘केंद्रीय कक्ष में जिन लोगों की तस्वीरें लगी हैं, उनकी जयंती मनाने से संबंधित पारंपरिक कार्यक्रम में आज असाधारण दृश्य दिखा। लोकसभा के अध्यक्ष अनुपस्थित रहे। राज्यसभा के सभापति अनुपस्थित रहे। एक भी मंत्री उपस्थित नहीं था। क्या इससे बुरा कुछ हो सकता है?’’
इसे भी पढ़ें: आधुनिक भारत के वास्तुकार थे पंडितजी, देश में एकता स्थापित करने के लिए धर्मनिरपेक्षता को बढ़ाया था आगे
रमेश के ट्वीट को टैग करते हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने भी सरकार पर हमला बोला। ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे अब कुछ भी आश्चर्यजनक नहीं लगता। यह सरकार संसद सहित भारत के महान संस्थानों को नष्ट कर रही है।’’ इससे पहले आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को हुआ था। वह सबसे लंबे समय तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।
Extraordinary scene today in Parliament at the traditional function to mark the birth anniversary of those whose portraits adorn the Central Hall. Speaker Lok Sabha absent. Chairman Rajya Sabha absent. Not a single Minister present. Can it get more atrocious than this?!
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) November 14, 2021
अन्य न्यूज़















