रूस ने यूक्रेन में शर्मनाक तरीके से संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन किया: बाइडन

 Biden
ANI

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के साथ ‘‘क्रूर और बेवजह’’ युद्ध करके, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के ‘‘मूल सिद्धांतों का शर्मनाक तरीके से उल्लंघन’’ किया है। संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन के दौरान बाइडन ने रूस के हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यूक्रेन में आम नागरिकों के विरुद्ध किये गए।

संयुक्त राष्ट्र। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को कहा कि रूस ने यूक्रेन के साथ ‘‘क्रूर और बेवजह’’ युद्ध करके, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के ‘‘मूल सिद्धांतों का शर्मनाक तरीके से उल्लंघन’’ किया है। संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन के दौरान बाइडन ने रूस के हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यूक्रेन में आम नागरिकों के विरुद्ध किये गए रूस के अत्याचार की ‘‘रूह कंपाने वाली’’ खबरें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूरोप पर परमाणु हथियारों से हमले की नयी धमकी से पता चलता है कि रूस परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर करने के बावजूद गैर जिम्मेदाराना तरीके से उसके प्रावधानों की ‘‘धज्जियां उड़ा रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री से मुलाकात के दौरान देश में भारतीय समुदाय की सुरक्षा, कल्याण को लेकर चिंता जताई

बाइडन ने कहा, ‘‘हम रूस के हमले के विरुद्ध एकजुट होकर खड़े रहेंगे।’’ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा बुधवार को तीन लाख आरक्षित सैनिकों की आंशिक तैनाती की घोषणा का जिक्र करते हुए बाइडन ने कहा कि रूस में इस कदम का विरोध हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने इमाम उमर अहमद इलियासी से मुलाकात की

बाइडन ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक स्थायी सदस्य ने अपने पड़ोसी पर आक्रमण किया, एक संप्रभु राष्ट्र को नक्शे से मिटाने का प्रयास किया। रूस ने शर्मनाक तरीके से संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन किया है।’’ बाइडन ने सभी देशों से रूस के ‘‘क्रूर, अनावश्यक युद्ध’’ के खिलाफ बोलने और यूक्रेन को उसके खुद को बचाने के प्रयासों को मजबूती देने का आह्वान किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़