Noida: तीन करोड़ की साइबर ठगी में शामिल एक बदमाश गिरफ्तार

arrest
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

पूछताछ में दोनों ने बदायूं निवासी 20 वर्षीय आमेंद्र शाक्य के बारे में जानकारी दी थी। गोयल ने बताया कि शुक्रवार को आमेंद्र को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया।

नोएडा के साइबर अपराध थाने की पुलिस ने निवेश के नाम पर तीन करोड़ रुपये की ठगी में शामिल जालसाज को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को बदायूं से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। अपर पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने बताया कि निवेश के नाम पर तीन करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस की टीम जांच में जुटी है।

इसी क्रम में तेजपाल और रुपेंद्र के नामक दो जालसाजों के नाम सामने आए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस इन दोनों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में दोनों ने बदायूं निवासी 20 वर्षीय आमेंद्र शाक्य के बारे में जानकारी दी थी। गोयल ने बताया कि शुक्रवार को आमेंद्र को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़