Sagar Police ने पिस्तौल रील के आरोपी के घर अलमारी से 3 करोड़ रुपये बरामद किए

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

मध्यप्रदेश के सागर जिले में इंस्टाग्राम पर हथियार चमकाने के मामले में आरोपी सौरभ अहिरवार के ठिकाने पर पहुंची जांच टीम को एक बंद अलमारी से बेहिसाब नकदी मिली। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के अनुसार अलमारी का ताला तोड़ने पर बैग के अंदर से तीन करोड़ रुपये से अधिक की रकम निकली। पूछताछ में आरोपी भाइयों ने दावा किया कि यह धनराशि उनके एक रिश्तेदार ने आठ-नौ साल पहले अलमारी में रखी थी।

मध्यप्रदेश के सागर जिले में सोशल मीडिया पर पिस्तौल लहराते हुए वीडियो पोस्ट करने वाले दो भाइयों का पता लगाने के दौरान पुलिस ने उनमें से एक के घर की बंद अलमारी से तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि, रविवार को हुई पुलिस जांच में आरोपी के घर से कोई पिस्तौल बरामद नहीं हुई।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने सोमवार को बताया कि सौरभ अहिरवार और उसके भाई ने कथित तौर पर पिस्तौल लहराते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किए थे। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। उन्होंने बताया कि जब पुलिस की एक टीम पिस्तौल बरामद करने के लिए अहिरवार के घर पहुंची तो उन्होंने एक बंद अलमारी देखी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब पुलिस टीम ने उन्हें अलमारी खोलने के लिए कहा तो उसने आनाकानी की और कहा कि उनके पास चाबी नहीं है।’’ सुजानिया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पुलिस ने अलमारी का ताला तोड़ दिया, जिसके बाद एक बैग में तीन करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी बरामद हुई।’’ अहिरवार का भाई ऑटो रिक्शा चलाता है। दोनों भाइयों का दावा है कि यह रुपया एक रिश्तेदार ने रखा था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों ने दावा किया कि रिश्तेदार ने करीब आठ-नौ साल पहले अलमारी में नकदी रखी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मामले की जांच की जा रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़