संजय सिंह की बढ़ी मुसीबत, भाजपा के खिलाफ टिप्पणी के मामले में EC का नोटिस

sanjay-singh-increased-trouble-election-commission-notice-in-case-of-comment-against-bjp
[email protected] । Feb 6 2020 3:50PM

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान सिंह ने एक साक्षात्कार में कथित तौर पर कहा था कि भाजपा यहां (दिल्ली में) ऐसी परिस्थिति उत्पन्न कर रही है जिससे शाहीन बाग और जामिया क्षेत्र में गंभीर परेशानी खड़ी हो सकती है।

नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने भाजपा पर दिल्ली के शाहीन बाग और जामिया इलाके में गंभीर परेशानी उत्पन्न करने का आरोप लगाने से जुड़े आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के कथित बयान पर संज्ञान लेते हुये गुरुवार को उनसे जवाब तलब किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान सिंह ने एक साक्षात्कार में कथित तौर पर कहा था कि भाजपा यहां (दिल्ली में) ऐसी परिस्थिति उत्पन्न कर रही है जिससे शाहीन बाग और जामिया क्षेत्र में गंभीर परेशानी खड़ी हो सकती है।

आयोग ने सिंह को भेजे गए कारण बताओ नोटिस में कहा है कि प्रथम दृष्टया उनके बयान से मतदाताओं के बीच भ्रम और अफरा तफरी फैलने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। आयोग ने सिंह के बयान को प्रथम दृष्टया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुये उन्हें शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक जवाब देने को कहा है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये आठ फरवरी को मतदान होगा। दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिये गुरुवार को अंतिम दिन है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़