Satyendar Jain fainted In Washroom | तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन बेहोश होकर बाथरूम में गिरे, DDU अस्पताल में कराए गए भर्ती

Satyendar Jain
ANI
रेनू तिवारी । May 25 2023 10:59AM

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने कहा कि जैन तिहाड़ जेल के शौचालय में गिर गए थे।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन बृहस्पतिवार को चक्कर आने के बाद तिहाड़ जेल में गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। आप का कहना है कि डीडीयू अस्पताल में भर्ती सत्येंद्र जैन तिहाड़ के शौचालय में बेहोश हो गए। दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने कहा कि जैन तिहाड़ जेल के शौचालय में गिर गए थे। पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी बार था जब दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री को स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों के बाद अस्पताल ले जाया गया था। 

इसे भी पढ़ें: पनामा और कोलंबिया सीमा से कुछ दूर कैरेबियाई सागर में तेज भूकंप

धन शोधन के एक मामले में पिछले साल मई में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं। पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘ सत्येंद्र जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चक्कर आने के बाद वह तिहाड़ जेल के शौचालय में गिर गए थे। इससे पहले भी एक बार सत्येंद्र जैन शौचालय में गिर गए थे और उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।’’ जैन को तबीयत ठीक न होने की वजह से सोमवार को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था।

इसे भी पढ़ें: Adani समूह की सात कंपनियों के शेयर नुकसान में, एंटरप्राइजेज लगभग छह प्रतिशत टूटा

तिहाड़ जेल के डीजी के मुताबिक, जेल परिसर के सेल नंबर 7 में बंद सत्येंद्र जेल गुरुवार सुबह करीब छह बजे वॉशरूम में गिर गया। उन्होंने कहा कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके कई चिकित्सीय परीक्षण होंगे। डीजी ने यह भी कहा कि सत्येंद्र जैन की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी होनी है।

तिहाड़ जेल के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि कमजोरी की शिकायत के बाद जैन को निगरानी में रखा गया था। अधिकारी ने बताया कि उनके शरीर के अंग सामान्य पाए गए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने पीठ, बाएं पैर और कंधे में दर्द की भी शिकायत की।इससे पहले आप के सूत्रों ने कहा था कि पिछले साल भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार होने के बाद से जैन का करीब 35 किलोग्राम वजन कम हो गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़