शीना बोरा हत्याकांड: इंद्राणी मुखर्जी की जमानत याचिका पर SC ने सीबीआई, महाराष्ट्र सरकार को जारी किया नोटिस

Indrani Mukerjea
अभिनय आकाश । Feb 18 2022 1:10PM

सुप्रीम कोर्ट ने साढे छह साल से जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा है।

सुप्रीम कोर्ट ने आज शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की जमानत याचिका पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा है। जस्टिस एल नागेश्वर राव और पीएस नरसिम्हा की पीठ ने 16 नवंबर, 2021 को बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली मुखर्जी की अपील पर सीबीआई और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया, जिसमें उनकी जमानत खारिज कर दी गई थी। अगस्त 2015 में गिरफ्तारी के बाद मुंबई की भायखला महिला जेल में बंद मुखर्जी की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी कोर्ट में पेश हुए। हत्या के मामले में सुनवाई कर रही विशेष सीबीआई अदालत ने उन्हें कई मौकों पर जमानत देने से इनकार कर दिया था। मुखर्जी पर अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में मुकदमा चल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: TMC के पोस्टर में ममता को देवी दुर्गा और पीएम मोदी को महिषासुर के रूप में दिखाया गया, कांग्रेस और माकपा को बनाया बकरी

बेटी के जीवित होने का किया दावा

हाल ही में  पूर्व मीडिया कारोबारी इंद्राणी मुखर्जी ने पिछले दिनों विशेष अदालत में एक अर्जी दी थी जिसमें दावा किया गया था कि, उसकी बेटी शीना बोरा जिंदा है। मुखर्जी ने अपनी वकील के माध्यम से आठ पन्नों की अर्जी में अदालत से सीबीआई, अभियोजन पक्ष को उसके दावों के जवाब में एक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश देने का अनुरोध किया था। मुखर्जी ने जानना चाहा है कि क्या शीना बोरा के जीवित होने केउनके दावों का पता लगाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कोई कदम उठाया है।

शीना बोरा मर्डर केस

शीना बोरा, इंद्राणी मुखर्जी की पहली शादी से हुई बेटी थी। शीना बोरा हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब इंद्राणी मुखर्जी के ड्राइवर श्यामवर राय को बंदूक के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह एक अन्य मामले में शामिल था और उसने कथित तौर पर एक हत्या शामिल था। श्यामवर राय ने मुंबई पुलिस को बताया कि इंद्राणी मुखर्जी ने 2012 में शीना बोरा का गला घोंट दिया था, जिसे वह अपनी बहन कहती थी। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह थी कि लोग अभी तक यही समझ रहे थे कि शीना इंद्राणी की छोटी बहन है, लेकिन हकीकत सामने आई तो यह पता चला कि शीना इंद्राणी की बहन नहीं, बल्कि बेटी थी। इंद्राणी के बेटे मिखाइल ने दावा किया था कि शीना और इंद्राणी के दूसरे पति का बेटा राहुल एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इंद्राणी को इस संबंध से आपत्ति थी और इसी वजह से शीना की हत्या कर दी गई।

All the updates here:

अन्य न्यूज़