सिंधिया ने ग्वालियर की बेटी इशिका की उपलब्धि पर जताया गर्व, उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएँ

Jyotiraditya Scindia
PR

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इशिका और पूरी भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है। ग्वालियर की बेटी के रूप में इशिका की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने पूरे ग्वालियर का गौरव बढ़ाया है।

ग्वालियर/दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी एवं ग्वालियर की बेटी इशिका चौहान से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो कॉल कर बात की और उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इशिका और पूरी भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है। ग्वालियर की बेटी के रूप में इशिका की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने पूरे ग्वालियर का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम के LA Olympics 2028 के लिए क्वालिफाई करने पर इशिका और पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अब से ही ओलंपिक की तैयारी में जुटने का समय है।

बातचीत के दौरान इशिका ने ग्वालियर की एकेडमी से मिले प्रशिक्षण और एक्सपोजर को अपने खेल के सफर में महत्वपूर्ण बताया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़