'Sex scandal' ने भारतीयों की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया : महिला कांग्रेस प्रमुख

Alka Lamba
प्रतिरूप फोटो
ANI

भाजपा और जद-एस पर हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित ‘सेक्स स्कैंडल’ पर चुप रहने का आरोप लगाते हुए अलका लांबा ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा के इस भयावह मामले ने देश को झकझोर कर रख दिया है। रेवन्ना (33) जद (एस) के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के पोते हैं।

बेंगलुरु । अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) पर हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित ‘सेक्स स्कैंडल’ पर चुप रहने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा के इस भयावह मामले ने देश को झकझोर कर रख दिया है। लांबा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सांसद प्रज्वल रेवन्ना द्वारा पिछले कुछ वर्षों में सैकड़ों महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने और यहां तक ​​कि उनके साथ क्रूरता किए जाने के 3,000 से अधिक वीडियो ने कन्नड़ लोगों और भारतीयों की अंतरात्मा को समान रूप से झकझोर दिया है।’’ 

रेवन्ना (33) जद (एस) के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के पोते हैं। जद(एस) पिछले साल सितंबर में राजग में शामिल हुआ था। रेवन्ना हासन लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रेवन्ना मतदान होने के बाद देश छोड़कर चले गए। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने कथित ‘सेक्स स्कैंडल’ की जांच के लिए रविवार को एक विशेष जांच दल का गठन किया। कथित रूप से रेवन्ना से जुड़े कुछ आपत्तिजनक वीडियो हालिया दिनों में प्रसारित हुए हैं। 

लांबा ने कहा कि सैकड़ों महिलाओं के साथ यौन हिंसा के भयावह मामले ने देश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘असहाय महिलाओं के खिलाफ यौन क्रूरता के इन कृत्यों ने सांसद प्रज्वल रेवन्ना की अनैतिकता को उजागर किया है लेकिन इस भयावह मामले में भाजपा और जद (एस) की चुप्पी एवं उदासीनता अत्यंत शर्मनाक है।’’ लांबा ने आरोप लगाया कि इनमें से कुछ वीडियो पीड़िताओं की सहमति के बिना रिकॉर्ड किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इन वीडियो में महिलाएं बख्शने की गुहार लगाती दिख रही हैं, लेकिन सांसद उनके साथ क्रूरता एवं उनका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ‘कार्यकर्ताओं’, पंचायत सदस्यों, बुजुर्ग महिलाओं, मदद मांगने आई महिलाओं और यहां तक ​​कि घरेलू सहायिकाओं को भी नहीं बख्शा गया। उन्होंने कहा, ‘‘भयावह तथ्य यह है कि यौन अपराध करने वाले इस शिकारी सांसद प्रज्वल रेवन्ना के कृत्यों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अप्रैल, 2024 को पुराने मैसूर क्षेत्र में प्रचार करते समय समर्थन किया था।’’ लांबा ने कहा, ‘‘भाजपा, जद (एस) अब भी चुप है जो आपको उनका असल महिला विरोधी डीएनए दिखाता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़