गोडसे पर प्रज्ञा के विवादास्पद बयान से शिवराज ने काटी कन्नी

shivraj-screwed-kanishka-with-controversial-statement-of-wisdom-on-godse
[email protected] । May 17 2019 8:05PM

उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, मौजूदा लोकसभा चुनावों में (कांग्रेस अध्यक्ष) राहुल गांधी और (मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री) कमलनाथ की कांग्रेस की लंका जलकर रहेगी।

इंदौर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोड़से को भाजपा नेता प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा देशभक्त बताये जाने को लेकर छिड़े विवाद के बीच पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान इस विवादास्पद कथन पर शुक्रवार को निजी टिप्पणी करने से बचते दिखायी दिये। प्रज्ञा के इस बयान को लेकर किये गये सवालों पर चौहान ने यहां संवाददाताओं से कहा,  इस मामले में भाजपा अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। गौरतलब है कि प्रज्ञा ने भाजपा उम्मीदवार के तौर पर प्रदेश की भोपाल सीट से वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ मौजूदा लोकसभा चुनाव लड़ा है।

भाजपा के मीडिया सम्पर्क विभाग के प्रदेश संयोजक अनिल सौमित्र द्वारा सोशल मीडिया पर महात्मा गांधी को ‘‘पाकिस्तान का राष्ट्रपिता’’ बताये जाने को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने यही बात दोहरायी कि मामले में भाजपा अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। मीडिया से बातचीत से पहले, चौहान ने इंदौर के भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के समर्थन में राजबाड़ा से सटे वाणिज्यिक इलाकों में रोड शो किया। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा,  मौजूदा लोकसभा चुनावों में (कांग्रेस अध्यक्ष) राहुल गांधी और (मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री) कमलनाथ की कांग्रेस की लंका जलकर रहेगी। 

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार को भी उखाड़ फेंकने तक चुप नहीं बैठेगा गठबंधन: मायावती

उन्होंने सूबे की कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार पर मतदाताओं से वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा,  कमलनाथ कह रहे हैं कि उनकी सरकार ने किसान कर्ज माफी समेत 83 चुनावी वचन पूरे कर दिये हैं। लेकिन उनकी यह बात महज झूठ का पुलिंदा है। चौहान ने कमलनाथ सरकार के राज में भारी भ्रष्टाचार और ठेकेदारों से अवैध वसूली के आरोप भी लगाये। उन्होंने कहा,  कांग्रेस के डीएनए में ही भ्रष्टाचार है।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़