विकास दुबे की गिरफ्तारी मामले में बोले शिवराज, महाकाल की शरण में जाने से नहीं धुलेंगे पाप

shivraj singh chouhan

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि जिनको लगता है कि (उज्जैन में) महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धुल जाएँगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं।

भोपाल। उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को उज्जैन पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस विकास दुबे को जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी। चौहान ने दुबे के उज्जैन में गिरफ्तार होने एवं उसके द्वारा उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के दर्शन करने पर ट्वीट किया कि जिनको लगता है कि (उज्जैन में) महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धुल जाएँगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। 

इसे भी पढ़ें: पुजारी और अन्य लोगों की सूचना पर गिरफ्तार हुआ विकास दुबे, नरोत्तम मिश्रा ने कहा- बाकी चीजें बाद में बताएंगे 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है...विकास दुबे की गिरफ़्तारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई। चौहान ने अगले ट्वीट में लिखा कि मैंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से बात कर ली है। शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश पुलिस, विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़