पार्टी में शामिल होने के लिए सिद्धू का ‘स्वागत’ है: कांग्रेस

[email protected] । Oct 22 2016 10:36AM

कांग्रेस ने भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए कहा है कि उनका पार्टी में शामिल होने के लिए ‘‘स्वागत’’ है।

कांग्रेस ने भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए कहा है कि उनका पार्टी में शामिल होने के लिए ‘‘स्वागत’’ है। उसने जोर देकर कहा कि उसके पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह भी इस रूख से सहमत हैं। सिद्धू के पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच, सिंह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और माना जाता है कि दोनों के बीच पंजाब की राजनीतिक स्थिति के अलावा इस मुद्दे पर भी बात हुई।

सूत्रों ने कहा कि माना जाता है कि सिंह ने पंजाब में पार्टी की संभावनाओं और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों के बारे में चर्चा की। पंजाब में सत्ता में लौटने के प्रयास में जुटी कांग्रेस अपनी स्थिति मजबूत करने के प्रयास में है और सिद्धू को एक असरदार प्रचारक के रूप में देख रही है जो ऐसे समय लोगों तक पहुंचने में मदद करे जब अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है।

कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार ने इस मुद्दे पर कई वालों के जवाब में कहा, ‘‘सिद्धू का पार्टी में स्वागत है। यह उनकी तरफ से बुद्धिमानी वाला फैसला होगा।’’ उन्होंने कहा कि अगर सिद्धू कांग्रेस नेतृत्व और मूल्यों को स्वीकारते हैं तो उनकी तरफ से यह बुद्धिमानी वाला फैसला होगा और हम उनकी बुद्धिमत्ता का स्वागत करते हैं। पूर्व पीसीसी प्रमुख प्रताप सिंह बाजवा सिद्धू का समर्थन कर रहे हैं जबकि सिंह सिद्धू के आलोचक रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़